कायमगंज: भाभी की मौत पर गांव गए चीनी मिल कर्मचारी की लौटते समय सड़क हादसे में गई जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कस्वा कायमगंज के दिल्ली मार्ग पर कैसर खां अड्डे के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दि किसान सहकारी चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारी लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।