सलोन: उसरी माइनर के पास अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, पीड़ित को आई गंभीर चोटें
30:9:2026 को 12:00 दोपहर में जानकारी हुई सलोन कोतवाली क्षेत्र के उसरी माइनर के पास अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित किसान दिवाकर पटेल के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम। पीड़ित ने बताया लगभग 40,हजार रुपये नगद व 10 तोले की सोने की चेन लूट कर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित को जमकर मार पीटा। पीड़ित को आई गंभीर चोटें।