गुन्नौर: धनारी थाना पुलिस ने चार खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
धनारी थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर के समीप लंबे समय से जेसीबी से मिट्टी खनन किया जा रहा था। मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक खनन माफिया ने कांस्टेबल कादिर राणा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था।