फरसगांव: फरसगांव नगर के सामुदायिक भवन में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदो के याद कर जलाए गए 527 दीप
शुक्रवार की शाम 7 बजे फरसगांव नगर ने सामुदायिक भवन में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें निःशुल्क ट्रेनिग ले रहे फरसगांव क्षेत्र के नव जवानों के द्वारा देश भक्ति गानों और नृत्य की प्रस्तुति दि गई।जिसके बाद शहीदों की याद में 527 दीप जलाए गये।इस दौरान अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य सहित नगरवासी व क्षेत्र के नवजवान उपस्तिथ थे।