हरलाखी: फूलहर गांव में NH 227 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 8 वर्षीय बालक की हुई मौत,
हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव स्थित एसएसबी कैम्प के निकट 8 वर्षीय एक बालक की अज्ञात वाहन की ठोकर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।वाहन गंगौर गांव की ओर से आ रही थी। बालक फुलहर गांव से एसएसबी कैम्प के निकट एक स्कूल में सरस्वती पूजा कार्यक्रम में जा रहा था। जहां एनएच 227 सड़क पर अज्ञात वाहन बालक को कुचलकर फरार हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।