जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 61 शिकायतें
हरदोई, 7 अगस्त। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 7, 2026