मंडला: दशगात्र भोज के बाद 60 से अधिक ग्रामीण बीमार, एक महिला जिला अस्पताल रेफर
Mandla, Mandla | Apr 11, 2026 मोहगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार देर रात डिंडोरी जिले के ग्राम जामझुला से 60 से अधिक ग्रामीण उल्टी-दस्त और शरीर में जलन की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी लोग एक दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने के बाद अचानक बीमार हो गए। शनिवार को दो बजे एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।