सारठ: जिला पंचायतीराज पदाधिकारी के निर्देश पर सारठ प्रखंड में 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुभारंभ, पंचायत सहजकर्ता दल को मिला प्रशिक्षण
Sarath, Deoghar | Jul 23, 2026 सारठ प्रखंड में गुरुवार शाम 4 बजे जिला पंचायतीराज पदाधिकारी के निर्देश पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। प्रशिक्षक श्रीराम तिवारी बोले कि प्रशिक्षण का उद्देश्य गरीबी मुक्त पंचायत, उन्नत आजीविका, स्वस्थ व स्वच्छ, बाल व महिला हितैषी, पर्याप्त जल, हरित पंचायत आदि 9 विषयों पर पंचायत सहजकर्ता दल के मुखिया, वार्ड, पंचायत सचिव, जलसहिया आदि को प्रशिक्षण मिलेगा।