राजपुर: ददुरा गांव से अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
Rajpur, Buxar | Jun 29, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के ददुरा गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ददुरा निवासी पप्पू चौधरी, पिता शुभ नारायण चौधरी के रूप में हुई है। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि ददुरा गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।