चाईबासा। बुधवार देर रात युवती के साथ हुई चाकू बाजी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार शिल्पी मोदक आनंदमार्ग स्कूल बागुन सुम्बुरुई रोड के पास ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही थी । इसी दौरान अज्ञात युवक ने अचानक से चाकू से हमला कर युवती शिल्पी मोदक को घायल कर दिया । आनन-फानन में घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।