गांव समगोली में धूमधाम से मनाया गया रमन लंबरदार का जन्मदिन, 2027 के चुनावों को लेकर हुई अहम बैठक
राष्ट्रीय कदम ब्यूरो / समगोली
गांव समगोली में रमन लंबरदार का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार एसएमएस संधू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ लालड़ू मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन उमवीर राणा, किसान मोर्चा जिला मोहाली के उपाध्यक्ष लाभ सिंह जोला, सतिंदर बब्बी, गुरभेज सिंह भगवानपुर सहित क्षेत्र की कई राजनीतिक हस्तियां, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने रमन लंबरदार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
जन्मदिन समारोह के समापन के बाद एक विशेष बैठक का आयोजन भी किया गया। इस बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले चुनावों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए।
रमन लंबरदार के जन्मदिन समारोह के साथ आयोजित इस बैठक को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही। कार्यक्रम में समगोली गांव की समूची लीडरशिप और ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 9, 2026