सिरसागंज: नगर के एम.डी. जैन इंटर कॉलेज के छात्रों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में 8 विद्यार्थी हुए चयनित
सिरसागंज नगर स्थित एम.डी. जैन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन और प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में संपन्न हुआ। इस दौरान परीक्षा में चयनित आठ मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और बैग देकर सम्मानित किया गया।