सिमडेगा: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने नगर परिषद कार्यालय के समीप स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 का किया शुरुआत
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मंगलवार को सिमडेगा नगर परिषद कार्यालय के समीप स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण करते हुए भी प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया नगर परिषद द्वारा बताया गया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पखवाड़ा चलेगी जिसमें कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर प्रशासक उपस्थित थे।