जहानाबाद: जहानाबाद में अग्निशमन जागरूकता अभियान, लोगों को बताए सुरक्षा के उपाय
जहानाबाद: अग्निशमन समादेष्टा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अग्निशमन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।