भरथना: महेवा के मुकुटपुर में डिजिटल लाइब्रेरी में नहीं मिला एक भी बच्चा, जबकि दूसरी फतेहपुर में जर्जर भवन में हो रही पढ़ाई
महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुकुटपुर के मिनी सचिवालय स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में गुरुवार दोपहर 12:44 बजे एक भी बच्चा मौजूद नहीं मिला। पंचायत सहायक ज्योति कुमारी किताबें व्यवस्थित करती मिलीं। रजिस्टर में 10 बच्चों के नाम दर्ज हैं। वाई फाई लंबे समय से बंद बताया गया। परिसर का वाटर कूलर भी खराब मिला। वहीं वर्ष 2019-20 में बने दो सामुदायिक शौचालय जर्जर मिला।