बीकानेर: चलते ट्रैक्टर को रोककर युवाओं ने कबूतरों को कराया मुक्त, सदर थाने में दर्ज हुआ मामला
एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे स्थित पक्षी चुगाघर से नगर निगम के ट्रैक्टर में कबूतरों को पकड़कर ले जाने के आरोप को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। रक्तवीर सेवा संस्था और जीव रक्षा संरक्षण टीम के सदस्यों ने ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर उसे रुकवाया। संस्था का आरोप है कि ट्रैक्टर में 4-5 कबूतरों को जाल से पकड़कर ले जाया जा रहा था। टीम के सदस्य विकास बिश्नोई ने