#श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर आंदोलन पर प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
#ट्रॉमा सेंटर व उप जिला अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले 5 अगस्त को प्रस्तावित जनसभा से पहले पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
वहीं, उपखंड प्रशासन ने बुधवार को प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर संबंधी प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में प्रस्तावित इस प्रदर्शन को कई सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। अब प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बाद आयोजन समिति आगे क्या निर्णय लेती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।