समस्तीपुर: रामबाबू चौक की रहने वाली एक महिला ने नशा पान करने को लेकर पति को पैसा नहीं दिया तो नशेड़ी पति ने मारपीट कर किया जख्मी
जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है एक महिला ने नशा पान करने को लेकर अपने पति को पैसा नहीं दिया तो नशेड़ी पति ने पत्नी के साथ की मारपीट। पीड़ित महिला पवित्री देवी ने इस घटना को लेकर महिला थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि दिए गए आवेदन की जांच की जा रही है जल्द ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।