समस्तीपुर: विवेक विहार मोहल्ला स्थित एक बिजली के पोल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू
शुक्रवार के दिन शहर के विवेक विहार मोहल्ला स्थित एक बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट से अचानक बिजली के तार में आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटे इतनी तेज होने लगी कि आसपास के इलाके में अपरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू।