मुंगावली: दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर विवाहिता ने पति सहित चार पर मामला दर्ज कराया
मुंगावली निवासी 24 वर्षीय महिला ने थाने में शनिवार को शाम लगभग 5:30 बजे शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की मुंगावली निवासी पति अशीष सहित बृजेश , गोलू और गुड्डो बाई ने उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, विवाहिता की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।