जमुई: DM आवास के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां और पुत्र घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 6, 2026 डीएम आवास के सामने बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां और पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल मां और पुत्र को फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।