नवाबगंज: बाराबंकी में 16 लाख रुपये के 78 मोबाइल बरामद, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने दी जानकारी
बाराबंकी में पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई की है। इन टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 78 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जानकारी दी।