मंडला: अपर बुढ़नेर परियोजना को लेकर मैनपुरी के ग्रामीणों में आक्रोश, किसानों ने लगाए अनियमितता के आरोप
Mandla, Mandla | May 15, 2026 मवई क्षेत्र में निर्माणाधीन अपर बुढऩेर परियोजना को लेकर मैनपुरी व आसपास के ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने परियोजना के कार्य में अनियमितता, किसानों की जमीन पर बिना सहमति पाइप लाइन डालने, स्थानीय मजदूरों की अनदेखी तथा घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।