अतर्रा: बदौसा पुलिस ने पुत्री की हत्या के आरोप में पिता को किया गिरफ्तार
Atarra, Banda | Jun 12, 2026 थाना बदौसा क्षेत्र में अपनी पुत्री पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी मृत्यु का कारण बनने के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार 18 मई को सूचना मिली थी कि करीब 19 वर्षीय युवती को उसका परिचित एवं पड़ोस का युवक अपने साथ ले गया है।