प्रतापगढ़: रठांजना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 कार्टन अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रठांजना थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से देशी व अंग्रेजी शराब के 32 कार्टन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 33,070 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा