शिवपुरी: अमोला क्रेशर में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गायों की मौत
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र NH-27 फोरलेन पर अमोला क्रेशर गांव मे सोमवार शाम करीब 4 बजे सड़क पार कर रही दो गायों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन शिवपुरी से झांसी की ओर तेज रफ्तार में भाग गया। सूचना पर पहुंची NHAI टीम ने फोरलेन से मृत गायों को हटाकर उन्हें दफना दिया।