मंसूरचक: बछवाड़ा विधानसभा में निखिल राज बने कांग्रेस युवा उपाध्यक्ष
मंसूरचक प्रखंड के समसा गांव निवासी पप्पू कुमार ठाकुर के पुत्र निखिल राज को युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस बात की जानकारी पार्टी द्वारा गुरुवार की शाम 04:00 बजे मिली. इस बात से स्थानीय लोगों में खुशी का वातावरण है. इस संबंध में नवनियुक्त उपाध्यक्ष निखिल राज ने कहा कि पार्टी की मजबूती पर हम काम करेंगे.