विभूतिपुर: विभूतिपुर अंचल क्षेत्र सिंघिया घाट में विशेष सर्वेक्षण को लेकर ग्राम सभा आयोजित
राजस्व ग्राम विभूतिपुर थाना सं० 10 एवं राजस्व ग्राम सिंघियाघाट थाना सं० 04 में सभी जनप्रतिनिधि व अंचल अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सभी रैयतों,भुधारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अंचल में प्रारम्भ हुए विशेष सर्वेक्षण के विभिन्न प्रक्रमों से अवगत कराते हुए इससे होने वाले लाभ से अवगत कराया गया ।