विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन निवासी पंचायत समिति सदस्य को जान मारने की दी धमकी, पीड़ित थाने में आवेदन देकर लगाईं गुहार
नरहन क्षेत्र संख्या 30 की पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी को कतिपय लोगों ने फेसबुक आईडी कट्टर हिंदू आशीष से जान मारने की धमकी दिया है। इसको लेकर पंचायत समिति सदस्य रविवार को स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और जान-माल सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा है कि नरहन वार्ड 8 निवासी दीपक राय के पुत्र आशीष कुमार (22) अपराधी किस्म का व्यक्ति है।