विभूतिपुर: विभूतिपुर सीएचसी में इलाज के लिए आए घायल युवक के हंगामे से अस्पताल कर्मी पहुंचे थाना, थाना अध्यक्ष के पहल पर हुआ इलाज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में शुक्रवार को इलाज कराने आए युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्वास्थ्य कर्मी डरे सहमे थाना पहूंचकर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप को जानकारी दी। थानाध्यक्ष के पहल के बाद घायल युवक का इलाज किया जा सका। ऑन ड्यूटी चिकित्सक अमरनाथ शर्मा के ने बताया कि घायल युवक सिंघिया घाट निवासी बत्तीस यादव के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है।