विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र गंगौली से अपहरण कांड का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली निवासी बैधनाथ यादव के पुत्र पवन कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि वह नाबालिग लड़की के अपहरण कांड में नामजद आरोपित था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।