विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन में पुत्र ने पिता को दुसरी शादी करने से रोका तो किया मारपीट, पुत्र ने दिया आवेदन
नरहन वार्ड 5 निवासी दिनेश मालाकार के पुत्र अंशु मालाकार ने अपने पिता पर मारपीट का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। कहा मेरे मम्मी का देहांत पांच वर्ष हुआ था। उसके बाद नशा का सेवन करने लगे और प्रत्येक दिन नशे की हालत में घर आते हैं और मुझे गंदी-गंदी गाली देने लगते हैं मना करने पर मारते पीटते हैं बीच बचाव करने बहन आती तो उसे भी मारते है।