विभूतिपुर: विभूतिपुर के दामोदरपुर वार्ड 10 में आम के पेड़ से बंधे फंदे से झूलता मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका
शुक्रवार सुबह एक छात्र का शव आम के पेड़ से गमछा के फंदा से झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर में भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव के हीं सुरेन्द्र महतो के करीब 15 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रुप में की गई है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है।