रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध 1 ग्राम 25 मिलीग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने अवैध चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से रविवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने के एस आई मुकेश कुमार ने मय टीम दौराने गस्त बस स्टैंड रावतसर के पास अवैध 1 ग्राम 25 मिलीग्राम चिट्टे सहित एक युवक साजन सोनी निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार युवक पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया