Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

Bihar news : रसोइयों से आधार कार्ड व पासबुक की छायाप्रति लेने पर जताई चिंता, सतर्क रहने की अपील। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया यूनियन (एटक) पश्चिम चंपारण जिला कमिटी की बैठक बलिराम भवन में जिला अध्यक्ष रामाश्रय हजरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रसोइयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में आरोप लगाया गया कि कुछ बाहरी लोग जिले में रसोइयों के नेता के रूप में आकर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं तथा उनसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और मोबाइल नंबर एकत्र कर रहे हैं। इससे रसोइयों के साथ ठगी और साइबर अपराध की आशंका बढ़ती जा रही है। इसको लेकर बैठक में गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में यह भी कहा गया कि कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बिना किसी विभागीय आदेश के रसोइयों को बैठकों में शामिल होने का निर्देश दे रहे हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ, प्रधानमंत्री पोषण योजना को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। यूनियन नेताओं ने कहा कि आधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रतियां अनावश्यक रूप से लेना साइबर अपराध का माध्यम बन सकता है। इसलिए जिले के सभी रसोइयों से सजग और सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा गया कि बिना किसी वैध आदेश अथवा आवश्यकता के किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति उपलब्ध न कराएं।बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति, जिला अध्यक्ष लालबाबू राम, जिला सचिव वीणा देवी, जिला संगठन प्रभारी शंभूनाथ मिश्र, बीरेन्द्र राम, मोतीलाल राउत, राजबंशी महतो, गिरजा देवी, रिंकू देवी, गोदावरी देवी, विक्रम भगत, निर्मला देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।#Bettiah #WestChamparan #Bihar #AITUC #CookUnion #MidDayMeal #PMPoshanYojana #CyberCrimeAwareness #SchoolCooks #EducationDepartment #AadhaarCard #BankPassbook #UnionMeeting #BiharNews #LatestNews #HindiNews #BreakingNews #WestChamparanNews #BettiahNews #AITUCBihar

MORE NEWS

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी।

सोमवारीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा।

सहयोग शिविर आवेदनों के निष्पादन, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की हुई विशेष समीक्षा।

@IPRDBihar https://t.co/GFuX1cwa9M

लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी। सोमवारीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा। सहयोग शिविर आवेदनों के निष्पादन, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की हुई विशेष समीक्षा। @IPRDBihar https://t.co/GFuX1cwa9M

West Champaran, Bihar | Jul 6, 2026

Bihar news : बेतिया के रामपुर मे हो रहे क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच मे इनरवा ने शिल्ड पर किया कब्जा। मैनाटाड़ प्रखंड के रामपुर हाईस्कूल मैदान पर जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल में इनरवा की टीम ने बेहरी को चार विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहरी की टीम इनरवा के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 16 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनरवा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 13वें ओवर में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इनरवा के शशी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले रौशन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक आकाश कुमार ने बताया कि जय मां सुगी भार क्रिकेट क्लब, थुकहां की ओर से आयोजित इस नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।#CricketTournament #FinalMatch #Innerwa #Behri #Rampur #Mainatand #WestChamparan #BiharCricket #KnockoutTournament #CricketChampion #ManOfTheMatch #ManOfTheSeries #LocalCricket #SportsNews #CricketFinal #JaiMaaSugiBharCricketClub #Thukhan #Bettiah #VillageCricket #Champions

Bettiah, West Champaran | Jul 6, 2026