गंगधार झालावाड़
शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं, स्वयं अपने रक्षक बनें!
झालावाड़ के गंगधार उपखंड के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कोलवी में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति चौमहला के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश बृजपाल दान चारण ने विद्यार्थियों को:
गुड टच और बैड टच की पहचान समझाई।
साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम और पॉक्सो (POCSO) व NDPS एक्ट जैसे कानूनों की जानकारी दी।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धीरज कुमार चौधरी समेत समस्त विद्यालय परिवार और कोर्ट स्टाफ उपस्थित रहा।
#Jhalawar #Gangdhar #LegalAwareness #GoodTouchBadTouch #ChildSafety CyberCrimeAwareness TransformativeTuesday RajasthanNews EnvironmentProtection JhalawarNews