तानसेन: नगर निगम मुख्यालय में वार्ड 33 के रहवासियों का दूषित पानी को लेकर हंगामा, निगम प्रशासन से लगाई गुहार
Tansen, Gwalior | Aug 19, 2026 नगर निगम की जनसुनवाई में वार्ड 33 के रहवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं निगम प्रशासन के सामने रखीं।लोगों की प्रमुख शिकायत पीने के पानी को लेकर है।लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या बनी हुई है,जिससे लोगों की चिंता बढ़ रही है।कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्या को सामने रखते हुए निगम प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।