भरतपुर: भरतपुर में बर्तन व्यापारी की हत्या के फरार आरोपी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, मुठभेड़ में दोनों बदमाश हुए घायल
भरतपुर बर्तन व्यापारी की हत्या के फरार आरोपी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश हुए घायल। बदमाश प्रवीण और बलराम जिला आरबीएम अस्पताल में कराए गए भर्ती। भरतपुर में विगत शनिवार को बर्तन व्यापारी चंद्रभान की गोली मारकर हत्या करने में मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।