पताही। प्रखंड के पताही पूर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को डीएम सौरव जोरवाल की अध्यक्षता में पकड़ीदयाल अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, दाखिल-खारिज, सोलर लाइट, चापाकल व आंगनबाड़ी समेत कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।