सिहोरा: नेशनल हाईवे 30 जुझारी मोड पर अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
गोसलपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 जुझारी मोड पर सोमवार 6:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में दोनों युवक रोड पर दूर जा गिरे जिसके कारण उनके सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटे पहुंची है। मौके पर पहुंची एन एच ए आई 1033 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया।