मुशहरी: चांदनी चौक में बाइक चेकिंग के दौरान लूट गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन बाइक चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़े लूट गिरोह का खुलासा हुआ है। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।