मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के जंगल में मिला जानवर का कंकाल,वन विभाग ने डॉग स्क्वायड से कराई सचिंग,बाघ का कंकाल होने की आशंका
Manpur, Umaria | Jul 10, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला परिक्षेत्र के मझखेता बीट में मानसूनी गश्त के दौरान एक मांसाहारी जंगली जानवर का कंकाल मिला है। घने और दुर्गम जंगल में कंकाल मिलने की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की डॉग स्क्वायड की मदद से क्षेत्र की सरसहिंग कराई गई,और मामले की जांच की जा रही है।