मथुरा: भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा- काशी बदली, अयोध्या बादली, अब मथुरा की बारी है, राम धनुष लिए खड़े हैं
मथुरा में चल रहे बृजरज महोत्सव के दसवें दिन भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने भजनों से बृजवासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। रेलवे ग्राउंड में गुरुवार की शाम 7:00 बजे अनूप जलोटा ने अपने भजन में चार चांद लगा दिए भजन की शुरुआत में कहा कि काशी बदली अयोध्या बादली अब मथुरा की बारी है राम खड़े हैं लिए धनुष अब बंसी बजाने वाली है पर श्रोताओं ने जमकर ताली बजाई।