मथुरा: दिल्ली में होने वाली सनातन धर्म संसद की सफलता को लेकर वृन्दावन में संतों ने की संगोष्ठी, 16 नवंबर को दिल्ली जाएंगे संत
धर्म प्रचारक देवकीनंदन महाराज के आह्वान पर 16 नवंबर को दिल्ली में सनातन न्यास फाउंडेशन द्वारा सनातन धर्म संसद का आयोजन कर सरकार से सनातन बोर्ड बनाने की मांग की जाएगी। धर्म संसद की सफलता व तैयारी को लेकर धर्मरक्षा संघ के बैनरतले गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक संगोष्ठी हनुमान टेकरी आश्रम में की गई। सौरभ गौड़ ने कहा वृन्दावन से सैंकड़ो संत धर्माचार्य दिल्ली जाएंगे।