धमदाहा: कोशी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
धमदाहा:- कोशी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। कई गांवों में पानी घुस जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।