कोरबा: कोरबा में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग में उछाल, विद्युत विभाग ने अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मरों का लोड कम किया
Korba, Korba | Apr 24, 2026 कोरबा जिले में तापमान के लगातार बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से बचाने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने शहर के भीतर लगे अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मरों में लोड कम करने का काम शुरू कर दिया है.