संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल: दिव्यांग फरियादी की पीड़ा समझी, कुछ ही मिनटों में दर्ज की थी ऑनलाइन शिकायत, सायबर सेल टीम ने दस्तयाब किया खोया मोबाइल*
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आज पीड़ित को सकुशल सुपुर्द किया मोबाइल फोन, धौलपुर पुलिस के मानवीय व्यवहार एवं संवेदनशील कार्यशैली की बनी मिसाल*पुलिस की पहचान केवल अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति की पीड़ा को समझना, उसकी समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानना और कठिन परिस्थितियों में उसे सम्मानपूर्वक सहायता उपलब्ध कराना भी संवेदनशील पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी मानवीय सोच और जनसेवा के संकल्प का उदाहरण धौलपुर पुलिस ने प्रस्तुत किया है, जहां एक दिव्यांग फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर न केवल कुछ ही मिनटों में उसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, बल्कि खोए हुए मोबाइल फोन को सकुशल दस्तयाब कर आज पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा पीड़ित को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं मानवीय समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
ट्राईसाइकिल से अकेले पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस ने समझी परेशानी*
29 जुलाई 2026 को कमला कॉलोनी, जगदीश टॉकीज के पास, धौलपुर निवासी दिव्यांग व्यक्ति श्री विवेक अपना मोबाइल फोन कहीं खो जाने की शिकायत लेकर अकेले ही ट्राईसाइकिल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। उनके लिए यह केवल मोबाइल फोन खोने का मामला नहीं था, बल्कि अपनी समस्या के समाधान के लिए पुलिस तक पहुंचना भी एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर सेल की शाखा दूसरी मंजिल पर स्थित होने के कारण दिव्यांग फरियादी के लिए वहां तक पहुंचना कठिन था। जैसे ही साइबर सेल टीम को उनकी परेशानी की जानकारी मिली, टीम ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ने या किसी अन्य असुविधा का सामना करने के लिए मजबूर नहीं किया। साइबर सेल टीम प्रभारी हेड कांस्टेबल श्री नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल श्री दिनेश कुमार स्वयं नीचे पहुंचे और फरियादी के पास बैठकर उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना।
*कुछ ही मिनटों में दर्ज की ऑनलाइन शिकायत*
साइबर सेल टीम ने श्री विवेक की परेशानी को समझते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की और बिना किसी अनावश्यक औपचारिकता के महज कुछ ह