बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने पकड़ी 3 पेटी अवैध देसी शराब व बाइक, बटियागढ़ थाना पुलिस को किया सुपुर्द
बटियागढ़ दमोह मार्ग पर भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्यों ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 3 पेटी देशी शराब और बाइक पकड़ी और प्रकरण बटियागढ़ थाना पुलिस को सोपा संगठन सदस्यों ने बताया कि बकायन से बटियागढ़ अस्पताल आ रहे थे तभी दमोह मार्ग पर दो लोग बाइक से 3 पेटी अवैध शराब ले जा रहे थे और हम लोगो को देखकर शराब की पेटियां और बाइक छोड़कर भाग निकले,पुलिस को सूचना दी