बटियागढ़: मनकपुरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 लोग घायल,108 से सिविल अस्पताल हटा पँहुचे घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के मनकपुरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गये,शुक्रवार रात घटना के बाद सभी को 108 सेवा से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया जंहा उनका उपचार जारी है,घायलो में मालती आदिवासी उम्र 17 वर्ष,शांति आदिवासी 18 वर्ष,सुरजरानी 42 वर्ष और प्रीतम 35 वर्ष और मुन्नी आदिवासी 52 वर्ष शामिल हैं,सभी का इलाज जारी है।