बटियागढ़: फतेहपुर गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काटा, भेजा गया सिविल अस्पताल हटा
बटियागढ़ ब्लाक के फतेहपुर गांव में देर रात एक व्यक्ति को सांप ने काट दिया,जिसे परिजनों द्वारा निजी वाहन से हटा सिविल अस्पताल भेजा गया,बताया जा रहा मुन्ना पिता काशीराम खंगार उम्र 50 वर्ष निवासी फतेहपुर खेत से लौट रहे थे तभी सांप ने काट दिया,सिविल अस्पताल में उपचार के बाद हालत स्थिर बनी हुई है,फतेहपुर चौकी पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है।